लखीसराय, मार्च 27 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। हलसी थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 64/26 के एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हलसी थाना क्षेत्र के ग्राम सिलबे निवासी रवीन्द्र यादव पिता टेको यादव को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि रवीन्द्र यादव के खिलाफ हलसी थाना में कांड संख्या 64/26 दर्ज है जिसमें वह नामजद अभियुक्त था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर हलसी थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को लखीसराय व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.