लखीसराय, अप्रैल 6 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) शिबम कुमार लखीसराय द्वारा हलसी थाना में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं (आईओ) के साथ लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एसडीपीओ ने एक-एक मामले की प्रगति का जायजा लिया और जांच की धीमी गति पर नाराजगी जताई।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीपीओ ने कहा कि लंबित कांडों के कारण न्याय प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे आम जनता का भरोसा भी कमजोर पड़ता है। इसलिए प्रत्येक अनुसंधानकर्ता अपने-अपने मामलों में तत्परता दिखाते हुए समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करें। बैठक में अनुसंधान की गुणवत्ता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.