लखीसराय, अप्रैल 8 -- लखीसराय। स्थानीय मुंगेर सांसद सह केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने हलसी प्रखंड के बल्लोपुर, बहरामा एवं महरथ गांव के आहार, तालाब पोखर जीर्णोद्धार की स्वीकृति दी है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने बताया कि संसद के प्रयास से स्वीकृत योजना पर जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र की जनता की ओर से सांसद को बधाई और शुभकामना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...