प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए देवी धामों में भक्तों की कतार लगी रही। नारियल, चुनरी, बताशा व फल-फूल आदि अर्पित कर भक्तों ने पूरे विधि-विधान से मां का पूजन किया। देवी धामों में सुबह से शाम तक दर्शन-पूजन का दौर चला। महिलाओं ने हलवा-पूड़ी से मां का भोग लगाकर आशीर्वाद लिया। बलीपुर दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी आलोक आचार्य के अनुसार, ब्रह्मचारिणी माता सौभाग्य और संयम प्रदान करने वाली हैं। नवरात्र में मां देवी को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से सभी रूके हुए कार्य पूरे हो जाते हैं। इसके अलावा जीवन से हर तरह की परेशानी भी खत्म होती हैं। शुक्रवार को शहर के बेल्हादेवी धाम, रानीगंज के मां बाराही देवी, कटरा मेदनीगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.