पलामू, अप्रैल 1 -- मेदिनीनगर। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) का 46 वां राष्ट्रीय प्रतिनिधि महासम्मेलन देवघर के शांति कोठी में प्रस्तावित है। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी विनय कुमार बिनु ने बताया कि इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से एवं केंद्र शासित प्रदेशों से काफी संख्या में समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण में है। सम्मेलन की शुरूआत 11 अप्रैल को होगी। दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन का उद्घाटन बाबा बैजनाथ की पूजा अर्चना के बाद अतिथि करेंगे। महासम्मेलन में राष्ट्रीय कमेटी, युवा कमेटी, एवं महिला कमेटी का भी चुनाव किया जाएगा। पलामू से भी बड़ी भागीदारी की तैयारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.