कानपुर, जनवरी 22 -- हलवाई वैश्य समाज का दहेज रहित विवाह सम्मेलन 22 फरवरी से 24 फरवरी तक पुखरायां, संवाददाता। यज्ञसेनी हलवाई वैश्य समाज की ओर से 23, 24, 25 फरवरी को तीन दिवसीय विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरूवार को मीरपुर के विद्यार्थी नगर में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। यज्ञसेनी हलवाई वैश्य समाज की ओर से तीन दिवसीय विवाह सम्मेलन 23, 24, 25 फरवरी को कराए जाने को लेकर गुरूवार को तैयारी बैठक में कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम आयोजक गोविन्द गुप्ता ने कहा कि बिना दहेज की शादी को भव्य रूप देने के लिए हम सबको एक जुट होकर कार्य करना पड़ेगा। एक दूसरे की भावना के सम्मान के साथ दी गई सबकी राय को एक साथ बैठकर समझना और वह अच्छी है तो उसी के अनुरूप कार्य करना होगा। जिससे कार्यक्रम को सुन्दरता प्रदान की जा सके और दूर - दर...