नई दिल्ली, मई 21 -- शाम की हल्की भूख हो या कुछ स्पेशल खाने का मन, ब्रेड पकौड़ा एक परफेक्ट स्नैक है। इसके अंदर की मसालेदार फिलिंग और बाहर की क्रिस्पी लेयर, साथ में धनिया वाली हरी चटनी और हो तो खा कर मजा ही आ जाता है। घर पर ब्रेड पकौड़े बनाना आसान तो है, लेकिन इनमें वो स्वाद नहीं आता जो हलवाई वालों में आता है। या तो फिलिंग उतनी टेस्टी नहीं बनती या बाहर की लेयर सॉगी हो जाती है। कई बार तो तलते हुए भी ये कुछ ज्यादा ही तेल सोख लेते हैं, जिस वजह से खाने में बिल्कुल भी मजा नहीं आता। आज परफेक्ट ब्रेड पकौड़े बनाने से जुड़ी टिप्स ही हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। बेसन का घोल बनाने से ले कर अंदर की चटपटी स्टफिंग तैयार करने तक, ये छोटी-छोटी बातें ध्यान रखेंगी तो हलवाई जैसे परफेक्ट ब्रेड पकौड़े बनकर तैयार होंगे। आइए जानते हैं-आलू की मसालेदार स्टफिंग ऐसे ब...