नई दिल्ली, जून 29 -- बारिश का मौसम हो और गरमा-गरम चाय के साथ पकौड़े खाने को मिल जाएं, तो मजा आ जाता है। खासकर पनीर के पकौड़ों की तो बात ही कुछ और है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट; इनका टेस्ट लाजवाब होता है। हालांकि घर पर परफेक्ट पनीर पकौड़े बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। कई बार या तो बाहर ही कोटिंग सही नहीं बन पाती या फिर पनीर अंदर से कच्चा रह जाता है। अक्सर लोग पूछते हैं कि मार्केट वाले भला पनीर के पकौड़ों में ऐसा क्या डालते हैं, जो इतना अच्छा टेस्ट आता है। शेफ भरत ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हलवाइयों जैसे क्रिस्पी पनीर के पकौड़े बनानी की कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स शेयर की हैं, जिन्हें फॉलो कर के आप भी वैसे ही टेस्टी पकौड़े बना सकते हैं। आइए जानते हैं -बेसन के घोल में ये 1 चीज जरूर मिलाएं हलवाइयों वाले पनीर पकौड़े बाहर से बहुत क्रिस्पी...