मेरठ, दिसम्बर 13 -- सदर थाना क्षेत्र में तेली मोहल्ला स्थित भूटानी हलवाई की दुकान पर शुक्रवार तड़के मारपीट और पथराव की घटना से हड़कंप मच गया। हलवाई की दुकान पर सामान उतारने पहुंचे दो युवकों पर दर्जनभर से अधिक हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। सात-आठ युवकों ने एक युवक को घेरकर उस पर पत्थरों से वार कर दिया। हमले में युवक की एक आंख पर गंभीर चोट आईं। उसका पैर भी तोड़ दिया गया। शुक्रवार तड़के हुई इस घटना में सचिन और अभिषेक नामक युवकों पर हमलावरों ने हमला किया। गंभीर रूप से घायल सचिन मौके पर लहूलुहान गिर पड़ा। अभिषेक को भी हमलावरों ने पकड़ लिया और उसे जबरन किसी स्थान पर ले जाने का प्रयास किया। अभिषेक किसी तरह इनकी पकड़ से छूटा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो गए। घायल सचिन को सदर थाना लेकर आए। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.