आगरा, मार्च 7 -- थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव महापुर निवासी हलवाई का शव दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके घर में कोहराम मचा है। गांव महापुर निवासी फतेहसिंह उर्फ रिंकू पुत्र कालीचरन दिल्ली के सुभाष नगर स्थित आजाद गुरुहाय ख्याला की गली नंबर 11 के मकान संख्या 262 में ससुराल पक्ष के लोगों के साथ हलवाई का काम करता था। बुधवार को रिंकू का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। गांव में इसकी सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गुरुवार देर शाम रिंकू का शव गांव पहुंचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.