हाथरस, अप्रैल 28 -- मुरसान, संवाददाता। कस्बा के हाथरस- मथुरा रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार की रात खाना बनाने वाले कारीगरों के साथ बारात में आए लोगों ने मारपीट कर दी। हलवाइयों को जमकर पीटा गया। उनके ऊपर खोलते हुआ तेल व ईट भी फेंकीं गईं। जिससे कई हलवाई झुलस गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा मुरसान की रेलवे स्टेशन के सामने एक गेस्ट हाउस में मुरसान के गांव टिमरली की एक शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था। हलवाई भूरा निवासी नगला शीशम ने बताया वह बारात और गांव के लोगों के लिए खाना बनाने के बाद खाना खिलाने की तैयार चल रही थी। यह भी पढ़ें- नौडीहां गांव में द्वारपूजा के दौरान मारपीट, कई बाराती घायल इस दौरान गांव के ही रहने वाले कुछ युवक मौके पर आ गए। आते ही खाने में कमी निकाल कर लोगों को भड़क...