शामली, जून 6 -- शामली। हलवाई मजदूर समिति की एक बैठक शहर के दिल्ली रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित की गई। जिसमें समिति की नई कार्यकारणी की घोषणा करते हुए निर्णय लिया गया कि बैंकेटहॉल मालिकों, हलवाइयों और कैटरिंग संचालकों ने शादी-विवाह समारोहों में भोजन व्यवस्था रात्रि 12 साढ़े 12 बजे तक दी जायेगी। शुक्रवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित एक बारातघर में हलवाई मजदूर समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कहा कि हर समाज के उत्थान के लिए एक संगठन की आवश्यकता होती है। यह संगठन बैंकेटहाल मालिकों, हलवाइयों और कैटरिंग संचालकों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। यह भी पढ़ें- 1200 क्लबों में शामली क्राउन को मिले दो प्रतिष्ठित सम्मान इस दौरान संगठन की कार्यकारणी की घोषणा की गई, जिसमें रमेश चंद सोनी हलवाई...