कौशाम्बी, मार्च 31 -- अजुहा नगर स्थित हलधर स्कूल एंड कॉलेज में सोमवार को वार्षिक परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया जो देर शाम तक चलता रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा 9 तक के लगभग 600 छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक अनुज सिंह और प्रधानाचार्य संगीता सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर की। इसके बाद छात्रों को क्रमवार मंच पर बुलाकर रिपोर्ट कार्ड, प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को सम्मानित होते देख अभिभावकों के चेहरे खिले। अपने बच्चों को मंच पर सम्मानित होते देख अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर तालियों की गूंज लगातार सुनाई देती र...