हलधर बने संगठन सचिव, विनोद सचिव
रांची, अगस्त 29 -- राहे, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की झारखंड राज्य संगठनात्मक कमेटी में शनिवार को हलधर महतो को संगठन सचिव और विनोद महतो को सचिव बनाया गया। दोनों के मनोनयन को लेकर फेडरेशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव ने प्रमाणपत्र और नियुक्ति पत्र जारी किया है। संगठन ने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर फेडरेशन के सदस्यों और समर्थकों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि दोनों संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.