सोनभद्र, मार्च 18 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा-रेनुकूट हाइवे पर बुधवार दिन में भीषण जाम लगा रहा। कई यात्रियों की फ्लाइट और ट्रेन इस जाम में फंस कर छूट गयी तो बस और एम्बुलेंस में यात्री और मरीज जाम के झाम में बुरी तरह हलकान रहे। पिपरी थाना क्षेत्र के वनदेवी मंदिर के पास हाइवे पर पलटी क्रेन को निकलवाने की कवायद में यह फजीहत यात्रियों को झेलनी पड़ी। स्थानीय यात्रियों का कहना था कि प्रशासन ने पूरी जिम्मेदारी पुलिस पर छोड़ अपना पल्ला झाड़ लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी हाइवे पर रेसक्यू को परियेाजनाओं की मशीने नदारद है। नतीजतन आये दिन हाइवे पर जाम से लोग परेशान हो रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.