हलई बाजार में करंट लगने से युवक की मौत
समस्तीपुर, मई 12 -- मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा पंचायत स्थित हलई बाजार में मंगलवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान राम पुकार साह के पुत्र राकेश साह के रूप में हुई है। घटना के बाबत बताया जाता है कि राकेश कई दिनों बाद किसी रिश्तेदारी से अपने घर लौटा था। तेज आंधी बारिश के कारण बिजली का तार टूट गया था। इसकी जानकारी उसे नहीं थी।
घटना का विवरण घर में बिजली नहीं रहने के कारण उसने मंगलवार की सुबह घर के बगल में लगे बिजली की पोल की तार को ठीक-ठाक कर रहा था। इसी क्रम में वह करंट के चपेट में आ गया। घर वालों के द्वारा जब तक उसे उठाकर इलाज के लिए ले जाया जाता उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गये। लोगों का कहना है की पोल से नीचे आने वाली तार के टूटे होने की वजह से यह घटना हुई है। इसकी जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.