नई दिल्ली, जून 1 -- सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) को बढ़ते इंटरनेशनल प्राइसेज के बीच घरेलू LPG सेल्स पर प्रति सिलेंडर 650 रुपये का घाटा (अंडर रिकवरी) हो रहा है। वहीं, जेट फ्यूल या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की सेल पर प्रति लीटर अंडर रिकवरी 30 रुपये है। यह बात एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कही है। जब ऑयल मार्केटिंग कंपनियां प्रॉडक्शन, खरीद और डिस्ट्रीब्यूशन की असल लागत से कम पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स बेचती हैं तो होने वाले घाटे को अंडर रिकवरी कहा जाता है। LPG की खपत हुई कमपेट्रोलियम मिनिस्ट्री में ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'घरेलू एलपीजी पर अब भी प्रति सिलेंडर 650 रुपये की अंडर-रिकवरी है। वहीं, घरेलू जेट फ्यूल पर प्रति लीटर करीब 30 रुपये की अंडर रिकवरी है, लेकिन यह अंडर-रिकवरी इंटरनेशनल प्राइसेज के ...