हर 33वें शख्स की ईसीजी में 'गंभीर हार्ट अटैक' के संकेत
अलीगढ़, मई 26 -- (ग्राउंड रिपोर्ट) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बदलती जीवनशैली, तनाव, अनियमित खानपान और बढ़ती भागदौड़ अब युवाओं के दिल पर भारी पड़ने लगी है। स्टेमी केंद्रों से सामने आए आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में हुई 1414 ईसीजी जांचों में 42 लोगों में स्टेमी यानी गंभीर हार्ट अटैक के संकेत मिले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन मरीजों में बड़ी संख्या 35 से 45 वर्ष के युवाओं की है। यानी अब हार्ट अटैक सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया। राहत की बात यह रही कि 35 मरीजों को समय रहते थ्रोम्बोलाइसिस उपचार देकर उनकी जान बचा ली गई।
स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित स्टेमी हब एंड स्पोक मॉडल के तहत मरीजों की तेजी से पहचान की जा रही है। सीएचसी और पीएचसी स्तर पर एआई आधारित ईसीजी मशीनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.