नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- मारुति सुजुकी डिजायर ने बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में भारतीय सेडान मार्केट में अपनी बादशाहत साबित कर दी। इस महीने देश में बिकी कुल 32,913 सेडान में से अकेले डिजायर की 18,418 गाड़ियां बिकीं। यानी सड़कों पर उतरी हर दूसरी सेडान पर डिजायर का ही बैज लगा था। साथ ही अकेले 56 पर्सेंट सेडान मार्केट पर डिजायर का कब्जा रहा। इस दौरान सालाना आधार पर डिजायर की बिक्री में 11.6 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि दूसरे नंबर पर रही हुंडई ऑरा ने 6,685 यूनिट्स और तीसरे नंबर की होंडा अमेज ने 3,512 यूनिट्स बेचीं। आइए जानते हैं डिजायर की पॉपुलैरिटी की क्या वजहें हैं।क्या है एकतरफा जीत की वजह? डिजायर की इस एकतरफा जीत की सबसे बड़ी वजह है इसकी किफायती कीमत और ढेरों ऑप्शन्स हैं। बता दें कि 6.31 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत से लेकर 9.41...