प्रयागराज, जनवरी 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तमाम सरकारी योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए आ रही समस्याओं की समीक्षा बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संगम सीाागार में की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो हर 15 दिन में बैठक कर समस्याओं का निस्तारण कराएं, जिससे जमीन अधिग्रहण समय से हो सके। डीएम ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज तीसरी लाइन प्रोजेक्ट, बमरौली-मनौरी स्टेशन के मध्य दो आरओबी, इनर रिंग रोड फेज-एक व दो, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 बी में अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण, एयरपोर्ट रनवे विस्तारीकरण व फोर लेन मार्ग के प्रतिकर के भुगतान, जसरा बाईपास, यूपीडा से सम्बंधित प्रोजेक्टों में भूमि अधिग्रहण से सम्बंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली। यहां आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए एडीएम नमामि गंगे संजीव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.