नई दिल्ली, फरवरी 14 -- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को बताया कि निसार सैटेलाइट भारत की भूमि की लगातार तस्वीरें ले रहा है। यह सैटेलाइट एस और एल बैंड तकनीक का उपयोग करके बहुत ही स्पष्ट और विस्तृत डाटा जुटाता है, जिसे हर 12 दिन में अपडेट किया जाता है। इसरो ने इस डाटा का उपयोग करके 100 मीटर की उच्च गुणवत्ता पर मिट्टी की नमी का पता लगाया है। मिट्टी की नमी कृषि और जल प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे फसलों की सेहत, सिंचाई की आवश्यकता और सूखे के जोखिम का समय रहते पता चल जाता है। मिट्टी की नमी का यह डाटा देश के सभी अलग-अलग क्षेत्रों के लिए सटीक अनुमान देता है, जिसमें सिंचाई वाले मैदानी इलाके, बारिश पर निर्भर रहने वाले खेत और कम या बहुत अधिक बारिश वाले क्षेत्र शामिल हैं। इसे तैयार करने के लिए स्पेस ऐप्लीकेशन सेंटर द्वारा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.