नई दिल्ली, जून 10 -- गौतम एग्जिम लिमिटेड के शेयर बुधवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। कंपनी के शेयरों में बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर यह तूफानी तेजी आई है। गौतम एग्जिम के शेयर बुधवार को BSE में 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 40.85 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी अपने शेयरधारकों को 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, गौतम एग्जिम लिमिटेड हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांट रही है। कंपनी के शेयर बुधवार 10 जून को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है कंपनीगौतम एग्जिम लिमिटेड (Gautam Exim) अपने शेयर का भी बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। गौतम एग्जिम ने पिछले महीने अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी के शेयर 22 मई को स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड...