मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मध्य विद्यालय मणिकपुर परिसर में बुधवार को राजद के पंचायत अध्यक्षों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि सरैया को हर हाल में अनुमंडल बनाया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा। यहां पहले से ही पुलिस अनुमंडल कार्यालय समेत कई अनुमंडल स्तरीय विभागों के कार्यालय संचालित हैं। विधायक ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है और मामला प्रक्रिया में है। बैठक में राजद कार्यकर्ताओं ने पारू और सरैया में अधिकारियों पर कथित भ्रष्टाचार एवं मनमानी का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर विधायक ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हैं, लेकिन जनहित के मुद्दों को ...