मधुबनी, अप्रैल 5 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में छह अप्रैल से मॉर्निंग स्कूल व्यवस्था लागू होने के साथ ही शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह साढ़े छह बजे से स्कूल संचालन के आदेश के बाद अब सैकड़ों शिक्षक, खासकर महिला शिक्षक, स्कूल के आसपास किराये का घर खोजने को मजबूर हैं। क्योंकि शिक्षकों की उपस्थिति एप से ऑनलाइन बनायी जाती है। इसलिए काफी दूर अपने घर से समय पर नहीं पहुंच पाने का खतरा का अंदेशा हमेशा रहेगा। जिले के विभिन्न प्रखंड रहिका, राजनगर, अंधराठाढ़ी, जयनगर, लौकही, फुलपरास, मधवापुर, बासोपट्टी, लदनियां और खजौली सहित सभी प्रखंडों में तैनात कई शिक्षक प्रतिदिन 30 से 50 किलोमीटर की दूरी तय कर विद्यालय पहुंचते हैं। पहले जहां उन्हें सुबह 7 बजे घर से निकलना पड़ता था, अब समय से पहुंचने के लिए सुबह 4:30 से 5 बजे के बीच ही निकलना पड़ रहा है। ऐसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.