गया, फरवरी 13 -- हर हाल में बैकलॉग इंजरी को 28 फरवरी तक ऑनलाइन करें। इसके बाद बैकलॉग रहने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद ने जेपीएन अस्पताल सभागाार में शुक्रवार को कही। यहां एक दिवसीय ऑनलाइन इंजरी रिपोर्ट तैयार करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में जिले के सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी, डाटा ऑपरेटर, लिपिक व फार्माशिस्ट शामिल हुए। सिविल सर्जन ने कहा कि दो दिनों में अपने केंद्र में आये एमबीबीएस चिकित्सकों को मेडली पीआर पोर्टल पर रजिस्ट्रड करायें। इसके बाद जो बैकलॉग इंजरी रिपोर्ट है सभी को 28 फरवरी तक ऑनलाइन करें। इस दौरान उन्होंने देर से आने वाले प्रभारियों को फटकार भी लगायी और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी। तेजी और सटीक रूप से जानकारी डिजिटल रूप में होती है दर्ज डीपीएम स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.