बोकारो, अप्रैल 10 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं में अगर किसी प्रकार की कोताही पेयजल व स्वच्छता विभाग के अधिकारियों व कर्मियों की ओर से की जाती है, तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त बातें सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने हिन्दुस्तान के साथ बात करते हुए गुरुवार को कही। आने वाले गर्मी को देखते हुए मंत्री ने विशेष रूप से पेयजल व स्वच्छता विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, ताकि आमजनों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना नही करना पड़े। मंत्री ने खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कार्य में युद्धस्तर पर तेजी लाने का निर्देश दिया और जनशिकायतों पर अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि काम में अगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.