बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- हर हाल में तय समय पर शतप्रतिशत फॉर्म रजिस्ट्री की प्रक्रिया करें पूरी सुस्त पड़ी रफ्तार को धार देने के लिए ट्रेंड हुए पदाधिकारी व कर्मी प्रशिक्षण शिविर में आ रही समस्याओं का समाधान पर विशेष चर्चा 6 से 9 जनवरी तक पंचायतों में कैंप लगाने का डीएम ने दिया निर्देश फोटो किसान : शहर के टाउन हॉल में शनिवार को विशेष प्रशिक्षण शिविर सह समीक्षा बैठाक में शामिल डीएम कुंदन कुमार, डीएओ डा नितेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। पीएम किसान योजना की अगली किस्त लाभुक किसानों को तभी मिलेगी, जब फॉर्म रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होगी। अबतक 13 हजार 825 किसानों का ही फॉर्म रजिस्ट्री कर यूनिक आईडी बन पाया है। इसलिए हर हाल में तय समय तक शतप्रतिशत फॉर्म रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पूरा करें। ताकि, किसानों को लाभ से वंचित रहना न पड़े...