मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दाउदपुर कोठी में निर्माणाधीन विशाल प्रेक्षागृह का बुधवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन ने टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने 50 करोड़ की लागत से चार एकड़ में बन रहे इस आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही इसे लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्माण कार्य में तेजी लाने और हर हाल में जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि इस प्रेक्षागृह में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान डीएम को बताया गया कि प्रेक्षागृह की चहारदीवारी का काम पूरा हो गया है। मुख्य भवन का निर्माण तेजी से हो रहा है। मुख्य मार्ग से ऑडिटोरियम तक एप्रोच पथ जरू...