भदोही, मार्च 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में चौथे दिन गुरुवार को प्रशिक्षुओं को दयित्व का बोध कराया गया। ध्वज शिष्टाचार संग ऊंचाई और गहराई का कैसे अनुमान लगाएं इसपर चर्चा की गई। इस दौरान प्रशिक्षक सागर राय ने कहा कि हर हालात में धैर्यता बनाए रखना अत्यंत जरूरी है। जिस वक्त हमारा धैर्य जवाब दे देता है उसी समय हम कमजोर हो जाते हैं। स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में दिशा का ज्ञान भी होना जरूरी होता है। विभिन्न प्रकार की सिटी से निकलने वाली ध्वनि के बारे में जानकारी दिए। लालटेन बनाना, बर्तन स्टैंड बनाना, कपड़ा स्टैंड बनाना, औजार स्टैंड बनाना तथा जूता स्टैंड इत्यादि की भी जानकारी प्रशिक्षुओं को दी गई। कठिन परिस्थितियों में प्रकृति के निकट रहकर भोजन बनाने की सरल उपाय को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.