हर हाथ में दंड से सशक्त होगी हमारी परंपरा : राजीव जायसवाल
रामगढ़, मार्च 25 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। पावन पर्व रामनवमी के मद्देनज़र हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से "सांसद दंड वितरण अभियान-2026" व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अखाड़ा परंपरा, दंड कला एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ युवाओं को अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना है। इसी क्रम में रामगढ़ ग्रामीण मंडल अंतर्गत छत्तर मांडू स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में दंड वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह युवा नेता राजीव जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रूप कुमारी और संचालन ग्रामीण मंडल सांसद प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.