मेरठ, जनवरी 24 -- सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव ढड़रा में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण (वीबी-जीरामजी) जनजागरण अभियान के तहत शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बागपत सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने ग्रामवासियों से संवाद कर उन्हें मिशन की जानकारी दी। सांगवान ने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने और हर हाथ को काम देने की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। सांगवान ने कहा पहले के 100 दिनों के मुकाबले अब 125 दिनों की मजदूरी रोजगार की गारंटी दी गई है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देना, गरीबी दूर करना और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना है। सांसद ने कहा योजना में दिव्यांगों, बुजुर्गों, महिलाओं, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.