अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र का आरंभ होने जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को स्कूल चलो अभियान का आगाज किया जाएगा। इस सत्र की सबसे अच्छी बात है कि परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के पास पहले दिन से ही पुस्तकें होंगी। अलीगढ़ जनपद समेत पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान का आगाज होने जा रहा है। अभियान के तहत शिक्षक और छात्रा शिक्षा की अलख जगाने को रैली और जागरूकता अभियान चलाएं। बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी, कक्षा एक और ड्रॉपआउट बच्चों का 100 फीसदी नामांकन किया जाना सुनिश्चित है। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों के देयकों का समय से भुगतान सुनिश्चित करने और स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा। साथ ही सभी विद्यालयों में नियमित प्रार्थना सभा और अभ...