पटना, जनवरी 27 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए समानता नियमों पर राजनीतिक घमासान छिड़ा हुआ है। इस बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री नित्यानंद राय से जब इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। वे पत्रकारों के सवाल का जवाब देने के बजाय हर हर महादेव के नारे लगाने लगे। यह अब चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर उनके बयान को खूब वायरल किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय 3 दिन पहले बिहार के हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट गज-ग्राह मूर्ति के शिलान्यास समारोह में पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में काफी आक्रोश है, क्या कहेंगे? नित्यानंद ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और जोर से हर-हर महादेव का नारा लगाया। फिर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, हरिहर नाथ, ...