लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में रविवार को छोटी काशी शिवोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। छोटी काशी कॉरिडोर के भूमिपूजन की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर निकाली गई पालकी यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा शहर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। छोटी काशी गोला के शिव उत्सव की तैयारी कई सप्ताह से चल रही थी। विधायक अमन गिरि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव संपर्क कर रहे थे। रविवार को उत्सव का आगाज पालकी यात्रा से हआ। यह यात्रा पौराणिक शिव मंदिर से प्रारंभ होकर सिनेमा चौराहा, नानक पुलिस चौकी, लखीमपुर रोड, सदर चौराहा, मोहम्मदी रोड, मिल बाईपास और विकास चौराहा से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिवत समापन हुआ। यात्रा में आगे धोती-गमछा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.