गौरीगंज, अगस्त 24 -- अमेठी। संवाददाता सावन के अंतिम सोमवार को जिले के शिवालयों व शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पौराणिक स्थल मुकुटनाथ धाम ताला और मां कालिका धाम कालिकन में सुबह तड़के से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव, बोल बम और ऊं नमः शिवाय के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं एसपी सरवणन टी ने श्री दंडेश्वरनाथ धाम कोछित पहुंचकर जलाभिषेक किया और शिव भक्तों पर फूल बरसाये। दर्शन पूजन का सिलसिला सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा।अंतिम सोमवार का विशेष महत्व होने के कारण भक्त बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे। कालिकन धाम में भक्तों ने पहले आदि शक्ति मां कालिका के दर्शन किए, उसके बाद पितृ शक्ति भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : सावन की अंतिम ...