वाराणसी, फरवरी 15 -- धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में महाशिवरात्रि पर्व पर देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं। रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं का भव्य पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन और स्वागत किया गया। रविवार की भोर में मंगला आरती के बाद से ही विश्वनाथ धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिर के बाहर सड़कों पर दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। शिवमय काशी में हर ओर 'हर हर महादेव' के उद्घोष गूंज रहे हैं।10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, 62 मंदिरों से उपहार महाशिवरात्रि पर काशी में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। एक अनुमान के मुताबिक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सिर्फ 2 सेकेंड का समय मिल रहा है।काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दूल्हे जैसा श्रृंगार किया गया। मोरपंख और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.