मोतिहारी, अगस्त 14 -- अरेराज,निसं । सावन मास के तीसरे शुक्रवार को सुप्रसिद्ध मंदिर अरेराज में बाबा सोमेश्वर नाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भीड़ के दबाव को देखते हुए गर्भगृह की प्रथम पूजा संपन्न करने के साथ ही सुबह के तीन बजे मंदिर के पट को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया गया। परिसर हर हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसडीओ आवास,हरदिया चौक आदि से वाहनों के अनधिकृत प्रवेश को रोका गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...