हर-हर महादेव से गूंजा ध्वजाधारीधाम, दूसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
कोडरमा, अगस्त 10 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की दूसरी सोमवारी पर जिले के प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अहले सुबह से ही कांवरियों और श्रद्धालुओं का जत्था ध्वजाधारी पहाड़ की ओर बढ़ता रहा। हाथों में कांवर और जुबां पर हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों के साथ श्रद्धालु 777 सीढ़ियां चढ़कर पहाड़ की चोटी पर स्थित शिवालय पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ और जयकारों से पूरा ध्वजाधारी धाम शिवमय हो उठा। सुबह करीब पांच बजे से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा आसपास के इलाकों से कांवर लेकर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: केदला के शिवालयों में लगी भक्तों की लंबी कतार कांवरियों के जत्थे बोल बम के जयकारे लगाते हुए पहाड़ की चढ़ाई करते नजर आए। पहाड़ की कठिन चढ़ाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.