हर-हर महादेव से गूंजा क्षेत्र
मोतिहारी, अगस्त 24 -- मधुबन, एसं । सावन की अंतिम सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे।हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मधुबन इस्टेट के मेला बाजार के ऐतिहासिक शिव मंदिर, पुरानी बाजार श्री राम जानकी मंदिर परिसर के शिवालय, थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, श्रीकृष्ण गौशाला के शिव मंदिर सहित पकड़िया, माधोपुर, मनपुरवा, दुलमा, खैरवा और कोठिया के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Deogarh News: अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- Katihar News: सावन-अंतिम सोमवारी पर प्राचीन शिवालयों में उमड़ी आस्था, दिनभर गूंजते र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.