देवरिया, फरवरी 15 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। पूरे जिले में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा भाव और धूमधाम से मनाया जा रहा है। आधी रात से ही शिव मंदिरों पर श्रद्धालु भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए उमड़ पड़े। रुद्रपुर के श्री दुग्धेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई है। यहां पर डीएम दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जलाभिषेक किया। शहर से लेकर गांव तक महाशिवरात्रि की धुन छाई है। हर कोई भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर उनसे सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांग रहा है। महाशिवरात्रि को देखते हुए रविवार की भोर में ही श्रद्धालुओं की नींद खुल गई। उसके बाद स्नान आदि कर श्रद्धालु नजदीक के शिव मंदिरों पर जल चढ़ाने को उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को धतूरा भांग, बिल्व पत्र और पुष्प आदि अर्पित कर मंगल की कामना की। इस दौरान हर-हर महा...