चंदौली, फरवरी 16 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि पर चतुर्भुजपुर स्थित स्वयं-भू बाबा कालेश्वरनाथ महादेव मंदिर और सकलडीहा कस्बा के महेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा। भक्तों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ जलाभिषेक और दर्शन-पूजन किया। महिला और पुरूष के लिए गर्भगृह में अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए थे जबकि निकास के लिए तीसरा द्वार बनाया गया था। भोर तीन बजे मंगला आरती के बाद बाबा का गर्भगृह दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की करीब एक किमी लंबी कतारें लगी रही। जिनके लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। स्वयं-भू कालेश्वरनाथ महादेव मंदिर की मान्यता है कि यहां शिवलिंग स्वतः जमीन से प्रकट हुआ था। यह मंदिर काशी विश्वनाथ वाराणसी ट्रस्ट से संबद्ध है। चंदौली जिले के साथ-साथ अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.