मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- हथौड़ी। बेरई स्थित बाबा गौरीशंकर धाम मंदिर से रविवार को श्रद्धालुओं का जत्था पहलेजा के लिए रवाना हुआ। पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर में बाबा का जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालु बाबा गौरीशंकर धाम बेरई पहुंचकर बाबा पर जलार्पण करेंगे। मंदिर के सचिव बिपिन कुमार सिंह एवं अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह ने बताया कि बाबा गौरीशंकर धाम प्राचीन मंदिरों में से एक है। सावन माह में यहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पूजा करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। सदस्य अमोध कुमार, गुड्डू सिंह, विष्णु कुमार, उमेश मंडल सहित मंदिर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कांवरियों का जत्था का जिले की सीमा में प्रवेश, आज रात करेंगे जलाभिषेक यह भी पढ़ें- सहरसा: पहली सोमवारी पर बाबा ...