नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को सुबह से ही शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। यह क्रम देर रात तक जारी रहा। इस दौरान सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूर, बेर, फूल, इत्र आर्पित कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक का क्रम भी सुबह से रात तक चलता रहा। इस दौरान सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए अतिरिक्त सेवादार तैनात दिखे। चांदनी चौक स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष तैयारी की गई थी। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि यहां पहला रुद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.