हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा रोहितेश्वर धाम
सासाराम, अगस्त 28 -- रोहतास, एक संवाददाता। सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर रोहितेश्वर धाम स्थित चौरासन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रोहतास के अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर व रोहतासगढ़ किला क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। रोहितेश्वर धाम सेवा समिति ने भव्य भंडारे का आयोजन किया। वहीं रोहतास पीएचसी की मेडिकल टीम श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी रही। सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग किया। मेढ़ड़ा घाट के नीचे समाजसेवियों ने जलपान व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। यह भी पढ़ें- कटिहार: गोरखनाथ धाम में 10 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.