हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पेड़ारियाडीह, निकाली जल यात्रा
बलरामपुर, मई 24 -- उतरौला, संवाददाता। विकास खंड उतरौला के ग्राम पंचायत पेड़ारिया के मजरे पेड़ारियाडीह में भूतभावन भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य जल यात्रा निकाली गई। यात्रा में माताओं, बच्चों के साथ क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दर्जनों वाहनों के साथ निकली यात्रा जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना रही थी। श्रद्धालु राप्ती नदी स्थित श्रृंगार जोत घाट पहुंचे, जहां से विधि-विधान के साथ जल भरकर वापस गांव स्थित मंदिर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालु डीजे की धुनों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। आयोजक राम यादव, हरिश चंद्र यादव, मातबर वर्मा, तिवारी यादव व विक्रम यादव ने बताया कि यात्रा समापन के बाद मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होगा। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है, जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.