रांची, अप्रैल 19 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के जरिया गांव में शिव मंदिर शुद्धिकरण के अवसर पर आयोजित नंदी और श्री गणेश प्राण प्रतिष्ठा समारोह रविवार को कलश यात्रा, पूजा-अर्चना, हवन, भंडारा व हरि कीर्तन के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गांव के पहान बासु उरांव व पुजारी रामदेव उरांव की अगुवाई में जयघोष के साथ मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली, जो गांव की परिक्रमा करते हुए बिरगोड़ा नदी पहुंची। वहां पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु पुनः मंदिर पहुंचे, जहां पूरा माहौल धार्मिक आयोजन में बदल गया। मथुरा-वृंदावन के आचार्य प्राणवल्लभ व पुजारी जितेंद्र पाठक की अगुवाई में यजमान कृष्णा महतो, कामेश्वर महतो, राजू बड़ाइक, सत्यनारायण महतो व रंजीत सिंह ने षोडष मातृका पूजन, पंचदेव पूजन व वेदी पूजन सहित अन्य अनुष्ठान संपन्न किए। इस दौरान भगवान श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.