सहरसा, अगस्त 25 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सावन की चौथी एवं अंतिम सोमवारी पर प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाबा मटेश्वरनाथ के जलाभिषेक के लिए रविवार रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रात करीब 12:05 बजे मंदिर के पट खोल दिए गए। अनुमान के मुताबिक, ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा मटेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। इस वर्ष प्रशासन की ओर से लागू की गई अरघा व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए काफी कारगर साबित हुई। इसके तहत श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश किए बिना ही बाबा का जलाभिषेक करने की सुविधा मिली। भीड़ नियंत्रण के मद्देनजर गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। रात करीब 11 बजे से ही श्रद्धालु कतार में लगने लगे थे. यह भी पढ़ें- Bhagalpur ...