लखनऊ, फरवरी 9 -- ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं भक्तिमय कलश यात्रा निकाली गई। काफी संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा एवं आस्था के साथ निकलीं। यात्रा में रास्ते भर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे। पूरा इलाका शिवमय हो गया। पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित मातृशक्ति ने अनुशासन, भक्ति और श्रद्धा के साथ कलश यात्रा को सफल बनाया। रास्ते भर श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। इस भक्तिमय आयोजन में बड़ी संख्या में पुरुष, युवा, वरिष्ठजन एवं बाल श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का यह अद्भुत संगम श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन गया। कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गया। महंत महावीर गिरि महाराज के निर्देशन में निकली यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.