सहारनपुर, अगस्त 9 -- हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िये हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं। धानवा गांव से रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था भी गांव की ओर बढ़ता नजर आया। आकर्षक कांवड़ को फूल-मालाओं और रंगीन लाइटों से सजाया गया है। इसमें भगवान शिव के साथ माता पार्वती और हनुमान की प्रतिमाएं विराजमान हैं। अंकित सैनी ने बताया कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति आस्था, भक्ति और विश्वास का प्रतीक है। सौरभ सैनी ने कहा कि यात्रा मार्ग पर जगह-जगह सेवा शिविर, भंडारे और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे कांवड़ियों को सुविधा मिल रही है। यह भी पढ़ें- आस्था, परंपरा और सेवा का संगम बनी भोलों की कांवड़ यात्रा इस दौरान अंकित, जतिन, अंशुल, वंश, आर्यन, अरुण, सौरभ, चाहत, कन्हैया, वर्णित, ओम, शुभम, अंकुल, विकास, मोहित, चेतन, चरण औ...