हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकाली कांवर यात्रा
प्रयागराज, अगस्त 23 -- प्रयागराज। आदियोगेश्वर योगालय की ओर से योग गुरु डॉ. दीप्ति योगेश्वर के नेतृत्व में कांवर यात्रा निकाली गयी। शिव भक्तों ने दशाश्वमेघ घाट से गंगा जल लेकर ब्रहम्मेश्वर महादेव पहुंचे। वहां से वेणीमाधव मंदिर होते हुए नागवासुकी मंदिर पहुंचकर महादेव को जल अर्पित किया। शिवालय में हर-हर महादेव के साथ जल अर्पित किया। भक्तों ने 108 बार ओम नमः शिवाय, महामृत्युंजय जाप व शिव सहस्त्र नामावली का जाप किया कर विश्व कल्याण की कामना की। डॉ. दीप्ति ने कहा कि श्रावण मास में गंगा जल भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना शुभ माना जाता है। भक्त बारिश के बीच हर-हर महादेव का जयषोष करते हुए शिवालयों में जल अर्पित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.